झारखंड के चतरा में दिखी पुलिस की गुंडागर्दी, नशे में धुत जवानों ने मजदूर को बेरहमी से पीटा, लोगों ने बनाया Video
Sunday, Jun 29, 2025-02:20 PM (IST)

Chatra News: झारखंड के चतरा में पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिली। यहां एक पुलिस जवान ने एक मजदूर को सरेआम बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया है।
मामला जिले के गंदौरी मंदिर स्थित पवन होटल के पास का है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की शाम को 2 पुलिस जवान बुलेट पर सवार होकर होटल पहुंचे थे। इस दौरान एक मजदूर ने पुलिस जवानों की बुलेट के पीछे अपनी बाइक लगा दी। जवानों ने मजदूर को बाइक हटाने के लिए कहा, लेकिन मजदूर ने देर से बाइक हटाई।
इस बात से आक्रोशित होकर दोनों जवानों ने मजदूर को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जवान नशे की हालत में थे। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।