झारखंड की शान है खुखरी, फुटका, रूगड़ा व टेक्नोस, मानसून के आते ही इसके स्वाद में डूबे झारखंड के लोग
Saturday, Jun 28, 2025-02:30 PM (IST)

Jharkhand News: हर साल की तरह इस बार भी मानसून के आते ही झारखंड के लोग खुखरी, फुटका, रूगड़ा और टेक्नोस के स्वाद में डूब गए हैं। जी हां, खुखरी, फुटका, रूगड़ा और टेक्नोस झारखंड में पाए जाने वाले स्वादिष्ट व्यंजन हैं, जो बारिश के मौसम में विशेष रूप से लोकप्रिय होते हैं।
इसमें प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है
खुखरी, फुटका और रूगड़ा मशरूम की विभिन्न प्रजातियां हैं, जबकि टेक्नोस एक प्रकार का व्यंजन है जो इन मशरूमों से बनाया जाता है। दरअसल, ये जंगल में सखुआ पेड़ के नीचे मिट्टी के अंदर छिपी रहती है। ऊपर से थोड़ी मिट्टी से ढकी होती है। सब्जी बेचने वाले संजय कुमार का कहना है कि इसे लाने के लिए एक घर से 4–5 लोग निकलते हैं और सुबह 3 बजे से लेकर 8 बजे तक जंगल में मेहनत करनी पड़ती है। सांप, बिच्छू, जहरीले कीड़े और बारिश में बिजली गिरने का खतरा भी बना रहता है। वहीं इसमें प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है और इसका स्वाद लाजवाब है।
खुखरी:
यह एक प्रकार का मशरूम है जो बारिश के मौसम में जंगलों में पाया जाता है।
फुटका:
यह भी एक प्रकार का मशरूम है, जो खुखरी के समान ही बारिश के मौसम में पाया जाता है।
रूगड़ा:
यह एक प्रकार का मशरूम है जो सखुआ के पेड़ के आसपास पाया जाता है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और इसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
टेक्नोस:
यह एक व्यंजन है जो खुखरी, फुटका और रूगड़ा जैसे मशरूमों को मिलाकर बनाया जाता है।