​"बिहार में लोकतंत्र-सरकार नहीं, केवल अफसरशाही है", भीषण गर्मी से स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने पर भड़के तेजस्वी यादव

Wednesday, May 29, 2024-02:26 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): आज यानी बुधवार को चुनाव प्रचार पर जाने से पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि कई जिलों में भीषण गर्मी से सरकारी स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने की खबर आ रही है। जिसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र नहीं रह गया है, सरकार नहीं रह गई है, केवल ब्यूरोक्रेसी रह गई है।

'बिहार में अफसरशाही चरम सीमा पर'
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अफसरशाही चरम सीमा पर है। स्कूल की टाइमिंग को लेकर अधिकारी भी मुख्यमंत्री की बात नहीं सुनते हैं। आप समझ जाइए क्या स्थिति है? मुख्यमंत्री इतने कमजोर क्यों हो गए हैं? 47 डिग्री टेंपरेचर है, लू चल रही है, छोटे बच्चों का ध्यान देना चाहिए। डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि लू में मत निकलो। 

'मुख्यमंत्री के हाथ में कुछ नहीं'
राजद नेता ने कहा कि बिहार के स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर उस हिसाब का नहीं है कि स्कूल जाएंगे सुरक्षित रहेंगे। वह भी देखने वाली बात है। इस हालत में मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर पा रहे है। इससे साफ दिख रहा है कि मुख्यमंत्री को लोगों ने घेर रखा है और उनके हाथ में कुछ नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static