बिहार में BJP, JDU, LJP तीनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे: जेपी नड्डा

8/23/2020 12:39:16 PM

 

दिल्ली/पटनाः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा, जदयू और लोजपा तीनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।
PunjabKesari
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वोकल फॉर लोकल की बात की है। बिहार में हमें मखाना उद्योग को आगे बढ़ाना है, मधुबनी पेंटिंग, भागलपुर के शिल्क उद्योग को भी हमें आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की लीची, मधुबनी का शहद, इन सबको हमें आत्मनिर्भर भारत के तहत आगे बढ़ाना है।

जेपी नड्डा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत से देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया। 3 लाख करोड़ रुपए एमएसएमई सेक्टर को दिया गया, इसमें से 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक वितरित भी कर दिए गए हैं। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान और रियायती क्रेडिट देना सरकार ने तय किया है।
PunjabKesari
वहीं भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए किसानों को प्रेरित करना भी हमारा ही काम है। बिहार का रिकवरी रेट आज 73.48 प्रतिशत है। 10 करोड़ डोर टू डोर स्क्रिनिंग बिहार में की गई है। राज्य में 35 हजार से बढ़कर आज 1 लाख टेस्ट हो रहे हैं। इसके लिए में बिहार सरकार को बधाई देता हूं।

बता दें कि भाजपा कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक शनिवार से शुरू हो गई थी। बैठक में विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के साथ-साथ अन्य कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static