बिहार में भीषण सड़क हादसा: सरस्वती विसर्जन से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में गिरी, 2 बच्चों की मौत....कई घायल

Monday, Jan 26, 2026-09:56 AM (IST)

Bihar Road Accident News: बिहार से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। वहीं इस हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि सरस्वती मां की प्रतिमा का विसर्जन कर लोग वापस ट्रैक्टर-ट्रॉली में लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और गहरे गड्ढे में पलट गई। जिस कारण हादसा हो गया। वहीं इस घटना में दो मासूम बच्चों की जान चली गई जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना समस्तीपुर चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर शांति नदी पुल के पास की है। मृतक बच्चों की पहचान भूसकौल गांव निवासी उमाशंकर ठाकुर के 7 वर्षीय पुत्र अभिराज और 4 वर्षीय पुत्री अनुष्का के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 25 लोग सवार थे। सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए सोरमार ढाल से नामापुर शांति नदी किनारे गए थे। वापस आने के दौरान रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। जिससे इस हादसे में दो बच्चों की जान चली गई और कइ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना में पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चों के माता-पिता गहरे सदमे में है। वहीं इस भीषन हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static