मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, काम से लौट रहे मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thursday, Feb 26, 2026-10:48 AM (IST)

Road Accident: बिहार में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मीरगंज-जदिया राजकीय राजमार्ग संख्या 91 पर केवटगामा चौक के समीप मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज इटहरी वार्ड आठ निवासी मिथिलेश पासवान (55) के रूप में हुई है। 

सूत्रों ने बताया कि मिथिलेश पासवान और मनोज पासवान ढ़लाई का काम कर टिकुलिया से लौट रहे थे। दोनों ट्रैक्टर से लाए जा रहे लिफ्ट मिक्सचर मशीन पर बैठे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर मिक्सचर मशीन में टक्कर मार दी। 

इस घटना में मिथिलेश पासवान और मनोज पासवान घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मिथिलेश पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मनोज पासवान का इलाज जारी है। पोस्टमाटर्म कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static