अलग-अलग दो सड़क हादसों में सेना के जवान समेत 2 की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Friday, Apr 10, 2026-04:53 PM (IST)

Bihar Road Accident : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक सेना के जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसों की खबर सुनकर परिवारों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पहली घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र की है, जहां छुट्टी पर घर आए सेना के जवान संग्रामपुर के मठिया निवासी अशोक कुमार सिंह उफर् बब्लू की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अवकाश पर अपने घर आए हुए और 18 अप्रैल को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था। श्री सिंह को एक लकड़ी लदे ओवरलोडेड ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। 

दूसरी घटना जितना थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव के समीप सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप के सामने सैनिक रोड पर हुई। यहां अपने मामा के घर से लौट रहे 18 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनाथपुर कटहा गांव निवासी गोबरी मुखिया के पुत्र अमलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह नेपाल धाट गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमाटर्म के लिए अस्पताल भेज दिया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static