मधेपुरा में भीषण हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर रूप में घायल
Monday, Mar 09, 2026-10:29 AM (IST)
Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दो युवकों की मोटरसाइकिल की जयपुरा गांव के पास ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से सिंघेश्वर मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान जयपुरा गांव के पास उनकी बाइक की सीमेंट लदे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मंटुन पंडित के पुत्र विभाष कुमार (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगदीश राम के पुत्र गोलू कुमार (15 ) गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा भेजा गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

