भयानक हादसा! दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, अंदर फंसे चालक-सहचालक की दर्दनाक मौत

Friday, Feb 27, 2026-11:07 AM (IST)

Bihar Accident News : बिहार के किशनगंज जिले में  एक भयानक सड़क हादसे ने पूरा इलाका दहला दिया। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक में आग लग गई और उसमें फंसे चालक व सहचालक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

भिड़ंत के तुरंत बाद धधक उठा ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर रात कोचाधामन थाना क्षेत्र के सपटिया बिशनपुर चौक के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक ट्रक लहसुन से लदा हुआ था और काफी तेज गति से चल रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्सों के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। इसके तुरंत बाद एक ट्रक में आग लगने से हालात और भयावह हो गए। दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे और चौक के समीप सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के साथ ही एक ट्रक से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते पूरे वाहन में फैल गईं। 

चालक और सहचालक की आग में झुलसकर मौत

बताया जा रहा है कि देखते ही देखते आग पूरे वाहन में फैल गईं। अंदर फंसे चालक और सहचालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। दोनों की आग में झुलसकर मौत हो गई। दूसरे ट्रक के चालक और सहचालक भी केबिन में फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और उनका इलाज जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस व दमकल विभाग को खबर दी। पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक में फंसे दोनों लोगों की जान जा चुकी थी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static