नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, शादी से लौट रही स्कॉर्पियो की ट्रक से टक्कर; 3 लोगों की मौत...सात घायल

Friday, Feb 27, 2026-08:53 AM (IST)

Bihar Road Accident News : बिहार में औरंगाबाद जिले में  स्कार्पियो और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो महिला समेत सात लोग घायल हो गये। 

NH-19 पर स्कार्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई

मिली जानकारी के अनुसार, घटना औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कार्पियो पर सवार लोग उत्तर प्रदेश के बलिया में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद झारखंड के धनबाद लौट रहे थे। इस दौरान देव मोड़ के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 19 पर स्कार्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गयी। इस घटना में स्कार्पियो पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो महिला समेत सात लोग घायल हो गये। 

सूत्रों ने बताया कि मृतकों में दो की पहचान तेज नारायण गुप्ता और विकास कुमार चौहान के रूप में की गयी है। एक अन्य मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉटर्म के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static