पाटलिपुत्र सीट से दोबारा टिकट मिलने के बाद बोले रामकृपाल यादव- जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने का करता हूं वादा

3/25/2024 11:09:08 AM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): भाजपा ने बिहार के अपने सभी 17 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इस बार चुनाव में 3 प्रत्याशियों के टिकट को काट दिया गया है। वही, 14 पुराने प्रत्याशियों पर भाजपा ने भरोसा जताया है। दोबारा टिकट मिलने के बाद भाजपा के पाटलिपुत्र सीट से सांसद रामकृपाल यादव ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।

रामकृपाल यादव ने एक बार फिर जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने का वादा किया है। रामकृपाल के सामने लालू की बेटी मीसा भारती हैं। बता दें कि, बक्सर सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे समेत मौजूद 4 सांसदों का टिकट काटा गया है। पार्टी ने नवादा से विवेक ठाकुर तो बेगूसराय से गिरिराज सिंह पर भरोसा जताया है। पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को फिर टिकट दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static