'बिहार के युवाओं को मूर्ख न समझे PM', मुकेश सहनी बोले- बिहार की तरक्की के बारे में बताएं, केवल भाषण और राशन न दें

4/16/2024 1:05:35 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री के आज के बिहार दौरे पर कटाक्ष किया है। मुकेश साहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बार-बार बिहार आ रहे हैं तो यहां के लिट्टी चोखा को खा करके जरूर जाएं।

'प्रधानमंत्री बिहार के युवाओं को मूर्ख न समझे'
मुकेश साहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के युवाओं को मूर्ख न समझे। 2014 और 2019 में जो आपने वादा किया था वह वादा पूरा किया या नहीं? वह बातें बिहार के युवाओं को बताएं। आपने कितना वादा पूरा किया या नहीं किया? थोड़ा काम भी किया तो वह भी बता दें। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह काला धन लाएंगे। वह आया या नहीं आया? देश के बाहर कितना काला धन गया वह भी बताएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपने बिहार को विशेष पैकेज देना था वह दिया या नहीं दिया? वह भी बताएं। आपसे आग्रह है कि मुख्यमंत्री हमेशा विशेष राज्य के दर्जे के लिए देश के प्रधानमंत्री से लड़ाई लड़ते थे। वह बताएं कि अगर वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो क्या बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे या नहीं देंगे? यह सारी बातें वह बिहार के लोगों को बताएं।

'बिहार की तरक्की के बारे में बताएं पीएम'
पूर्व मंत्री ने कहा कि केवल आना और भाषण देकर के जाना लग रहा है। यह बिहार के लोगों के लिए गलत है। आप हम लोगों को गुमराह करने के लिए आते हैं। इसलिए आपसे आग्रह है कि पिछले 10 साल में आपने बिहार के लोगों के  लिए क्या किया? यह जरूर रिपोर्ट कार्ड दे। आप आगे क्या करेंगे? यह मत बताएं जो आपने पहले किया है, जो करेंगे वह जरूर बताएं। आपने कहा था कि पूर्णिया में एयरपोर्ट चालू होगा। क्या वह चालू हो गया? उसके बारे में बताएं। बिहार की तरक्की के बारे में बताएं। केवल भाषण और राशन न दें।

'जदयू खुद ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर'
एक सवाल के जवाब में सहनी ने कहा कि सत्ता पक्ष में जो लोग हैं, वह कुछ भी बोलेंगे। वो कुछ भी जवाब नहीं देंगे। यह वही पार्टी है, जिनके पास 10 करोड़ का बॉन्ड कोई रख दिया और उन्होंने बैंक में डिपॉजिट कर लिया। वह भाषण देते हैं किसी ने लाकर के रख दिया। हम गरीब पिछड़े लोग हैं। हमारे ऊपर जितना आरोप लगाना है लगा सकते हैं। हम लोग गरीब हैं हमारा कोई माई बाप नहीं है। जदयू खुद ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर है, वह दूसरे किसी को क्या कहेगी?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static