CM नीतीश ने बिहार दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- हम राज्य को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे

3/22/2024 12:19:18 PM

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार दिवस (Bihar Diwas) पर प्रदेश एवं देशवासियों को आज बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

नीतीश कुमार ने आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सछ्वाव बनाए रखेंगे। हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे एवं बिहार के गौरव को और आगे बढ़ाएंगे। 

बिहार के लोगों ने देश-विदेश में बनाई अपनी जगह: राष्ट्रपति
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को बिहार के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी और राज्य की प्रगति की कामना की। मुर्मू ने कहा, ‘‘अपने दृढ़ निश्चय, कर्तव्य के प्रति समर्पण और त्याग के लिए मशहूर बिहार के लोगों ने देश-विदेश में अपनी जगह बनाई है। मेरी कामना है कि यह प्रदेश सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static