बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने की अंधाधुंध फायरिंग, 1 भारतीय की मौत

6/12/2020 4:01:57 PM

सीतामढ़ीः बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी की इस घटना में एक भारतीय की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना सीतामढ़ी के लालबंदी बॉर्डर के पास के जानकीनगर गांव की है। बताया जा रहा है कि कुछ भारतीय नागरिक नेपाल सीमा में घुस रहे थे। इसके चलते नेपाल पुलिस और भारतीय नागकिरों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद नेपाल पुलिस की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। गोलीबारी की इस घटना में एक भारतीय की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं नेपाल पुलिस ने आरोप लगाया है कि भारतीय नागरिकों ने नेपाल पुलिस के हथियार को छीनकर भागने की कोशिश की थी। गोलीबारी के बाद से सीमा पर तनाव की स्थिती बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static