VIP Candidate List: मुकेश सहनी ने जारी की VIP के 5 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, इन्हें बनाया उम्मीदवार
Monday, Oct 20, 2025-10:32 AM (IST)
VIP Candidate List: बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 5 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब तक पार्टी ने 11 कैंडीडेट को टिकट बांट दिया है। हालांकि छह सहयोगी दलों वाले बहुदलीय गठबंधन ने अब तक मुख्यमंत्री पद के चेहरे और सीट बंटवारे का अंतिम फार्मूला स्पष्ट नहीं किया है।
दूसरी सूची में इन 5 उम्मीदवारों को दिया टिकट
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अपनी दूसरी सूची में केसरिया से वरुण विजय,कटिहार से सौरभ अग्रवाल, चैनपुर से प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद, सुगौली से मनोज सहनी, बिहपुर से अर्पणा कुमारी मंडल को टिकट दिया है।
अब तक कुल 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे
1)कटिहार से सौरभ अग्रवाल
2)सुगौली से मनोज सहनी
3)बिहपुर से अर्पणा कुमारी मंडल
4)चैनपुर से बाल गोविंद बिंद
5)केसरिया से वरुण विजय
6)गौड़ाबौराम से संतोष सहनी
7)बरुराज से राकेश कुमार
8)औराई से भोगेन्द्र सहनी
9)दरभंगा शहरी से उमेश सहनी
10)कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती
11)आलमनगर से नवीन निषाद
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरण में 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान कराया जाना है। 14 नवंबर को मतगणना होगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

