RLM Candidate List: RLM ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, सभी 6 नाम घोषित...जानें किन्हें मिला टिकट
Thursday, Oct 16, 2025-06:39 PM (IST)

RLM Candidate List: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2025) के लिए अपने दो उम्मीदवारों की सूची गुरूवार को जारी कर दी है।
रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने सूची जारी करते हुये बताया कि बाजपट्टी से रामेश्वर कुमार महतो और पारू से मदन चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में सीटों के बंटवारे पर समझौता हुआ था। सीट बंटवारे के तहत भाजपा 101, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) 101, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रालोमो ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।रालोमो ने अपने हिस्से की सभी छह सीटों की सूची जारी कर दी है।
यह भी पढ़ेंः- RLM First Candidate List 2025
यह भी पढ़ेंः- LJP(R) Candidate List
यह भी पढ़ेंः- JDU Second Candidate List 2025