Mainiya Samman Yojana: खत्म हुआ इंतजार! जल्द ही मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में आएंगे 7500 रुपये

Monday, Mar 03, 2025-11:57 AM (IST)

Mainiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना (Mainiya Samman Yojna) के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जानकारी के मुताबिक इसी महीने यानी मार्च में मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी की जा सकती है। 

PunjabKesari

इस दिन जारी हो सकती है किस्त

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 8 मार्च 2025 यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त जारी की जा सकती है। 8 मार्च 2025 को महिलाओं के खाते में एकमुश्त 7500 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जा सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस प्रकार की कोई जानकारी स्पष्ट नहीं है और न ही सरकार की तरफ से कोई घोषणा की गई है।

PunjabKesari

क्या है मंईयां सम्मान योजना?

बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत साल 2024 में की गई थी। योजना में शुरुआती तौर पर केवल 1000 रुपये की आर्थिक सहायता ही दी जाती थी, लेकिन झारखंड की तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार ने चुनावों से पहले वादा किया था कि प्रदेश की सत्ता में वापसी पर उनकी सरकार महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने देगी। इस योजना के लिए पहले 21-50 साल की महिलाओं को योग्य बताया गया था, लेकिन बाद में हेमंत सोरेन सरकार ने 18-50 साल तक की महिलाओं के लिए यह योजना शुरू कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static