Mainiya Samman Scheme: 3906 महिलाओं पर चला प्रशासन का डंडा, मंईयां सम्मान योजना से हटाया गया नाम
Thursday, Feb 27, 2025-04:21 PM (IST)

Mainiya Samman Scheme: झारखंड सरकार द्वारा शुरु की गई मंईयां सम्मान योजना (Mainiya Samman Scheme) में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने गढ़वा जिले की 3906 महिलाओं का नाम योजना की सूची से हटा दिया है।
योजना की सूची से हटा 3906 महिलाओं का नाम
जानकारी के मुताबिक सूची से ऐसे लाभुकों का नाम काटा गया है जिनके परिवार के सदस्य स्थायी या अस्थायी तौर पर सरकारी सेवा में हैं, जनप्रतिनिधि है या इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं। जांच में 3906 महिलाओं का नाम मानक के अनुरूप नहीं पाया गया तथा उनका नाम हटा दिया गया है। जो महिलाएं मानक के अनुरूप खरा नहीं उतर रही थी। उनका नाम सूची से हटाया गया है। मंईयां सम्मान योजना की सूची से सबसे अधिक गढ़वा प्रखंड की 800 महिलाओं का नाम हटाया गया है जबकि गढ़वा नगर परिषद की 551 महिलाओं का नाम काटा गया है।
इसी प्रकार कांडी प्रखंड की 358, रमना की 322, मेराल की 295 महिलाओं का नाम सूची से हटाया गया है। इसी प्रकार डंडाा प्रखंड के 71, डंडई प्रखंड के 148, मझिआंव प्रखंड के 42 और बरडीहा प्रखंड के 55 महिलाओं का नाम हटाया गया है।वहीं, रंका प्रखंड के 181, चिनियां प्रखंड के 53, रमकंडा प्रखंड के 67, भंडरिया प्रखंड के 156, बड़गढ़ प्रखंड के 95, विशुनपुरा प्रखंड के 79, श्री बंशीधर नगर प्रखंड के 51, भवनाथपुर प्रखंड के 92, केतार प्रख्ंड के 168, खरौंधी प्रखंड के 70, धुरकी प्रखंड के 49, सगमा प्रखंड के 153, मझिआंव नप के 17 तथा श्री बंशीधर नगर पंचायत के 33 महिलाओं का नाम सूची से हटाया गया है।