Maiya samman yojana: इस दिन लाभुकों के खाते में खटाखट आने लगेगी मंईयां योजना की राशि, एक साथ आएंगे 7500 रुपए!

Sunday, Feb 16, 2025-03:20 PM (IST)

Maiya samman yojana: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना के जनवरी और फरवरी माह की राशि अभी तक नहीं मिली है और कुछ दिनों बाद मार्च का महीना शुरू हो जाएगा। ऐसे में लाभुक महिलाएं बड़ी बेसब्री से जनवरी और फरवरी की रुकी हुई राशि का इंतजार कर रही हैं। 

होली पर मिल सकती है मंईयां सम्मान योजना की राशि

जानकारी के मुताबिक अगले माह यानी की होली पर लाभुकों को एक साथ तीन माह की राशि उनके खाते में भेजी जा सकती है। यानी लाभार्थियों को एक साथ 7500 रुपये मिलेंगे। दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि अगर जिलों से शिवरात्रि तक रिपोर्ट आ जाती है तो शिवरात्रि के पहले ही मंईयां योजना के लाभुकों को जनवरी और फरवरी की राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो मार्च में 3 महीने की राशि मिलने की संभावना जताई जा रही है। 

Maiya samman yojana; क्यों हो रही मंईयां सम्मान योजना की किस्त में देरी?

बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana) की किस्त में देरी का मुख्य कारण यह है कि सरकार के निर्देश के अनुसार अभी राज्य के अंतर्गत सत्यापन का कार्य किया जा रहा है क्योंकि योजना में बड़े पैमाने पर फर्जी मामले निकल कर सामने आये। उन सभी के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने कैंप लगाकर सभी लाभार्थियों का सत्यापन पूरा करने का आदेश तक जारी कर दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सत्यापन का काम पूरा होने के बाद ही लाभार्थियों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। बता दें कि, झारखंड की हेमंत सरकार (Hemant Government) की ओर से मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana ) में तकरीबन 58 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।

Maiya samman yojana; आधार लिंक कराए बिना भी खाते में आएंगे मंईयां सम्मान योजना के पैसे

बता दें कि, अब खाता आधार से लिंक न होने पर भी लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की राशि आ जाएगी। सरकार ने ये सुविधा दी है कि महिलाओं को अब बिना किसी बाधा के 31 मार्च तक खाते को आधार से लिंक कराए बिना योजना की राशि मिल जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static