Mainiya Samman Yojana: जिन लाभुकों के बैंक खाते आधार से नहीं है लिंक वह जल्द करा लें ठीक, नहीं तो योजना से धोना पड़ सकता है हाथ

Friday, Feb 14, 2025-05:47 PM (IST)

Mainiya Samman Yojana: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Mainiya Samman Yojana) को लेकर हेमंत सरकार ने महिला लाभुकों के खाता और आधार लिंक की समस्या को देखते हुए, इसकी आखिरी तारीख बढ़ा दी।

अब महिलाएं 31 मार्च तक आधार कार्ड को खाते से करवा सकती हैं लिंक

जानकारी के अनुसार करीब 11 लाख लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है जबकि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत स्वीकृत आवेदन की संख्या 59 लाख तक पहुंच गई है। झारखंड सरकार ने पहले आधार कार्ड को खाते से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2024 रखी थी, लेकिन अब इसे बढ़ा कर 31 मार्च तक कर दिया गया है।

इस योजना के लिए अब महिलाएं 31 मार्च तक आधार कार्ड को खाते से लिंक करवा सकती हैं। ऐसा न करने पर महिलाओं को मिलने वाली राशि बंद की जा सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static