Maiya samman yojana: एक साथ आएगा मंईयां सम्मान योजना की छठी और 7वीं किस्त का पैसा! बैंक खाते में सीधे 5000 होंगे ट्रांसफर? पढ़ें

Wednesday, Feb 12, 2025-12:57 PM (IST)

Maiya samman yojana: हेमंत सरकार (Hemant Government) की मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana) की छठी किस्त (Maiya samman yojana 6 kist) का लाभुक इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लाभुकों को सिर्फ मायूसी ही हाथ लगी है। योजना के तहत मिलने वाली राशि का लाभुक महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है। लाभुकों को अभी भी जनवरी की किस्त जारी नहीं की गई है जिसको लेकर हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर चर्चा में है।

 

Maiya Samman Yojana 6th & 7th Installment; एक साथ आएगी मंईयां सम्मान योजना की छठी और 7वीं किस्त!

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana) की बकाया राशि को लेकर लाभुकों में एक अत्यंत संशय का विषय बना हुआ है। वहीं इस बीच मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (mukhyamantri maiya samman yojana jharkhand)  की पांचवीं किस्त की राशि जारी होने के बाद, अब महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की छठी और 7वीं किस्त (Maiya Samman Yojana 6th & 7th Installment) का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि, यह राशि 20 या 25 फ़रवरी तक भेजी जाएगी। यहां आपको ये भी बता दें कि, सरकार द्वारा छठी किस्त की राशि के लिए पूरी प्रक्रिया कर ली गई थी लेकिन, योजना के सत्यापन के लिए चलाया गये अभियान के कारण छठी किस्त में देरी हो रही है। जिसके बाद उम्मीद है कि, सरकार छठी और सातवीं किस्त की राशि एक ही साथ सभी महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 5000 ट्रांसफर करेगी।

 

मंईयां सम्मान योजना की किस्त में क्यों हो रही देरी?

मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana) की किस्त में देरी का मुख्य कारण यह है कि सरकार के निर्देश के अनुसार अभी राज्य के अंतर्गत सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। वहीं इस दौरान कई फर्जी मामल भी निकल कर सामने आए। उन सबों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है साथ ही साथ इस जांच प्रक्रिया के कारण छठी किस्त की राशि विलंब हो रही है। बता दें कि, झारखंड की हेमंत सरकार (Hemant Government) की ओर से मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana ) में तकरीबन 58 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।

 

आधार लिंक कराए बिना भी खाते में आएंगे योजना के पैसे

वहीं इस बीच जिनका खाता नंबर आधार से लिंक नहीं है उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, अब खाता आधार से लिंक न होने पर भी लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की राशि आ जाएगी। जानकारी के मुताबकि, सरकार ने ये सुविधा दी है कि महिलाओं को अब बिना किसी बाधा के 31 मार्च तक खाते को आधार से लिंक कराए बिना योजना की राशि मिल जाएगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Geeta

Related News

static