Maiya Samman Yojana 2025: खुशखबरी! लाभुकों को जल्द मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की 6वीं और 7वीं किस्त की राशि, सरकार ने दिए ये आदेश

Wednesday, Feb 26, 2025-03:16 PM (IST)

Maiya Samman Yojana 2025 6th 7th kist: मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana 2025) के लाभुक छठी और सातवीं किस्त (Maiya Samman Yojana 2025 6th 7th kist) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल, मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana 2025) की 6वीं और 7वीं किस्त को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इस योजना के लाभुकों को जनवरी और फरवरी की किस्त एक साथ जारी की जाएगी।

PunjabKesari

एक साथ मिलेंगे मंईयां सम्मान योजना के 5000 रूपये! Maiya Samman Yojana 6th - 7th kist

कहा जा रहा है कि, सरकार जल्दी ही सभी महिलाओं के खाते में पैसे भेजने वाली है. सरकार ने आदेश दिए हैं कि योजना के तहत पंजीकृत 57 लाख महिलाओं के खाते में मईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana 2025) की 6वीं 7वीं किस्त के तहत कुल 5000 रुपए की राशि एक साथ भेजे जाएंगे। गौरतलब है कि, सत्यापन कार्य में देरी होने के कारण महिलाओं को छठी और सातवीं किस्त (Maiya Samman Yojana 6th 7th kist) की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है. लेकिन लाभुकों का अब ये इंतजार खत्म होने वला है। जानकारी के अनुसार मार्च में सभी महिलाओं को दोनों की राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।

PunjabKesari

क्यों हो रही किस्त जारी करने में देरी? Maiya Samman Yojana 6th - 7th kist

बता दें कि इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है। लेकिन लाभुकों के 6वीं और 7वीं किस्त की राशि आने में देरी हो रही है। उसका कारण है कि, सरकार महिलाओं के आवेदन को पुनः वेरीफाई कर रही है और अपात्र महिलाओं को इस योजना से निकाला जा रहा है. अब तक महिलाओं को 5 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है और अब मार्च 2025 में 6 वीं और 7वीं किस्त का लाभ दिया जाने वाला है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Geeta

Related News

static