Maiya Samman Yojana 2025: मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी खुशखबरी! 59 लाख लाभुकों को मार्च में एक साथ मिलेंगे 7500 रूपये, विभाग ने दिए ये आदेश

Sunday, Feb 23, 2025-03:07 PM (IST)

Maiya Samman Yojana 2025: मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को अभी तक जनवरी और फरवरी की किस्त नहीं मिली है। लाभुक बेसब्री से दो माह की किस्त (maiya yojana 6th and 7th kist) का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच जानकारी सामने आई है कि, मंईयां सम्मान योजना (Mukhyamnatri Maiya Samman Yojana Jharkahand) के लगभग 59 लाख लाभुकों को मार्च में तीन माह (जनवरी, फरवरी और मार्च) के 7500 रुपए मिलेंगे। कहा जा रहा है कि, मार्च में लाभुकों को 3 माह की राशि दी जाएगी।

 

विभाग ने जारी किए आदेश

विभाग द्वारा आदेश है कि, इस अवधि तक सभी लाभुकों का वेरिफिकेशन कार्य पूरा कर लिया जाए। लाभुकों के बैंक खाते को उनके आधार से लिंक कर लिया जा जाए। बता दें कि, इससे पहले कहा जा रहा था कि, दो माह की राशि एक साथ आएगी। लेकिन तय तारिख भी बीत गई लेकिन लाभुकों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं आई जिससे कहीं न कहीं लाभुक निराश होने लगे।

 

मंईयां सम्मान योजना के लिए सरकार के पास है पर्याप्त फंड

मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana 2025) की राशि देने के लिए सरकार के पास पर्याप्त फंड है। यह जानकारी तो हम आपको पहले ही दे चुके हैं, लेकिन लाभुकों का वेरिफिकेशन कार्य पूरा नहीं हो पाने औऱ मंईयां योजना में कई तरह के फर्जीवाड़े सामने आने के बाद राशि देने में देरी हो रही है। खैर अब देखना होगा कि, क्या मार्च में मंईयां सम्मान योजना के 7500 आएंगे या उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Geeta

Related News

static