पत्नी बिना बताए चली गई मायके...सदमे में पति ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Sunday, May 18, 2025-03:59 PM (IST)

Jamui Crime News: बिहार के जमुई जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां पर एक पति ने इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी पत्नी मायके चली गई थी। वहीं, इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

छत पर मिला शव
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के खैरा थाना क्षेत्र के गंगटी बिशनपुर गांव का है। मृतक युवक की पहचान रंजीत साह के पुत्र अमन कुमार साह (23 वर्षीय) के रूप में हुई है। युवक की शादी छह महीने पहले दादपुर निवासी अर्चना के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को अमन का शव घर की छत पर कड़ी से लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सूत्रों की मानें तो 10 दिन पहले मृतक युवक अमन साह की सास का निधन हुआ था। उसकी पत्नी उसको बिना बताए वहां पर चली गई। यह बात पति को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपनी जीवन-लीला को समाप्त करने का ही निर्णय ले लिया। पड़ोसियों की मानें तो दोनों के बीच विवाद भी था। वहीं, इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static