मोदी 3.0 सरकार: गिरिराज सिंह ने संभाला कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार, मंत्री पीयूष गोयल भी रहे मौजूद

6/11/2024 11:20:10 AM

दिल्ली/पटना: नरेंद्र मोदी ने हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ उनके 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। वहीं,  शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। अब सभी मंत्री अपने-अपने कार्यभार को संभाल रहे हैं। इसी कड़ी में आज बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है।

'आज दुनिया में भी हमारे निर्यात का अच्छा शेयर'
इसके साथ ही पबित्रा मार्गेरिटा ने कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला है। इस दौरान पूर्व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। वहीं, पदभार संभालने के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि टेक्सटाइल ऐसा सेक्टर है जहां सबसे ज्यादा नौकरी आती है। आज दुनिया में भी हमारा निर्यात का अच्छा शेयर है। टेक्सटाइल आने वालों दिनों में देश के आकांक्षाओं के अनुरूप आगे जाएगा। इससे पहले गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के मंत्री थे।

PunjabKesari

अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रहे गिरिराज
बता दें कि भूमिहार जाति से आने वाले तेजतर्रार हिंदूवादी नेता गिरिराज सिंह ने लगातार दूसरी बार बेगूसराय लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। गिरिराज ने 2014 में बिहार की नवादा संसदीय सीट से पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता था और 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी सीट बदलकर उन्हें बेगूसराय से टिकट दिया गया था। गिरिराज सिंह सीट बदलने से नाराज थे लेकिन उन्होंने 2019 के चुनाव में भाकपा के टिकट पर चुनाव लड़े कन्हैया कुमार को भारी अंतर से हराया था। इस बार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और विपक्षी ‘‘इंडिया'' गठबंधन में शामिल भाकपा के प्रत्याशी अवधेश कुमार राय को 81,480 मतों के अंतर से पराजित कर गिरिराज अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static