"बिहार से राज्यसभा की पांचों सीटें जीतेगा NDA", नीतीश सरकार के मंत्री का बड़ा दावा

Saturday, Mar 14, 2026-04:33 PM (IST)

Bihar News : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास तथा सड़क परिवहन मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राज्य सभा की सभी पांच सीटों पर आसानी से जीत दर्ज करेगा। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अपने आंतरिक कलह में व्यस्त है। उसके लिए अपने ही विधायकों को संभालना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यह भी संभव है कि उनके कुछ विधायक पार्टी के‘गाइडलाइन'से अलग मतदान करें। 

जदयू के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राजग एकजुट है और बिहार से पांचवें राज्यसभा की सीट के लिए आवश्यक समर्थन आसानी से जुटा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार से सभी पांच राज्यसभा सीटों पर राजग उम्मीदवारों की जीत तय है। मंत्री ने राजद के पक्ष में दिए गए एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान के बयान पर कहा कि उनका अपनी पार्टी के विधायकों पर नियंत्रण नहीं है और ऐसा माना जा रहा है कि कुछ विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज पर राजग के पक्ष में मतदान करेंगे। 

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कोई नई बात नही है और पहले भी इसका लाभ मजबूत और सक्षम उम्मीदवारों को मिलता रहा है। मंत्री श्रवण कुमार ने ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के बाद घरेलू गैस की किल्लत पर कहा कि यह लोगों की तरफ से ज्यादा खरीद के लिए अफरा तफरी के चलते दिख रहा है और वास्तव में ऐसी कोई कमी नही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से घरेलू गैस की सप्लाई सुचारू रूप से मिल रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static