झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 माओवादी ढेर

Monday, Jun 17, 2024-10:42 AM (IST)

चाईबासाः झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत कम से कम चार माओवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ टोंटो और गोइलकेरा इलाके में हुई। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और महानिरीक्षक (परिचालन) अमोल वी होमकर ने बताया, ''मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया।'' विस्तृत जानकारी का इंतजार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static