पश्चिमी सिंहभूम में खूंखार भालुओं का आतंक, युवक पर जानलेवा हमला कर उतारा मौत के घाट

Monday, Sep 16, 2024-01:43 PM (IST)

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम में खूंखार भालूओं ने युवक पर जानलेवा हमला कर मार दिया। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

जानकारी के अनुसार,घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी क्षेत्र के कुम्बरम गांव की है। युवक की पहचान 19 वर्षीय मुकेश हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक,मुकेश सुबह खरकई नदी नहाने जा रहा था तभी घर के समीप ही हिन्दू बीर जंगल के पास दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। दोनों भालुओं ने इतनी बुरी तरह से हमला किया कि घटनास्थल पर ही मुकेश की मौत हो गई।

इधर, घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना की सूचना पर वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि दी है। साथ ही सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार लाख मुआवजा देने की बात कही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static