लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को कुचला; 1 की मौके पर मौत, 3 घायल

Tuesday, Sep 24, 2024-04:16 PM (IST)

लोहरदगा: नेशनल हाईवे 75 में लोहरदगा जिला में एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को अपने चपेट में ले बुरी तरह से रौंद डाला। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार,  घटना लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 75 की है। मृतक की पहचान अशोक केसरी के रूप में हुई, जो कुडू के एक होटल में काम करता था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, अशोक साइकिल पर सवार होकर सड़क रास्ते कहीं जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार अशोक को टक्कर मार दी। इसके अलावा तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को भी चपेट लिया, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान अशोक केसरी की मौत हो गई। वहीं,बाकी तीन घायल लोगों का इलाज जारी है। इधर, घटना के बाद वाहन चालक कार लेकर मौके से भाग गया।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद कुडू थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static