Banka Assembly Seat: बांका विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/5/2020 3:32:03 PM

 

बांकाः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक बांका विधानसभा सीट (Banka Assembly Seat) है। बांका जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। 1951 में हुए पहले चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली और राघवेंद्र नारायण सिंह विधायक (MLA) चुने गए। 1957 में भी इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा और बिंध्यवासिनी देवी विधायक (MLA) चुनी गईं। 1962 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में ब्रज मोहन सिंह विधायक (MLA) चुने गए। 1967 में यह सीट भारतीय जन संघ के खाते में गई और बीएल मंडल विधायक (MLA) चुने गए। 1969 और 1972 में लगातार 2 बार कांग्रेस (Congress) का कब्जा रहा और दोनों बार चंद्रशेखर सिंह विधायक (MLA) चुने गए।

1977 में इस सीट पर जनता पार्टी ने कब्जा जमाया और सिंद्धेश्वर प्रसाद सिंह विधायक चुने गए। इसके बाद 1980 और 1985 में लगातार 2 बार कांग्रेस के (Congress) चंद्रशेखर सिंह विधायक (MLA) चुने गए। 1990 में यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में गई और रामनारायण मंडल विधायक (MLA) चुने गए। 1995 में जनता पार्टी के जावेद इकबाल अंसारी विधायक (MLA) चुने गए। इसके बाद 2000 और 2005 में फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रामनारायण मंडल विधायक (MLA) चुने गए। 2010 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के जावेद इकबाल अंसारी विधायक (MLA) चुने गए। इसके बाद 2015 के उपचुनाव और 2015 में के आम चुनाव में लगातार बीजेपी (BJP) की जीत हुई और रामनारायण मंडल दोनों बार विधायक (MLA) चुने गए।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रामनारायण मंडल ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के जफरुल होदा को 3 हजार 730 वोटों से हराया और विधायक (MLA चुने गए। रामनारायण मंडल को कुल 52 हजार 379 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे जफरुल होदा को कुल 48 हजार 649 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी (BSP) के अजीत कुमार सिंह को कुल 16 हजार 548 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव  (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के जावेद इकबाल अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राम नारायण मंडल को 2 हजार 410 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। जावेद इकबाल अंसारी को कुल 29 हजार 47 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम नारायण मंडल को कुल 26 हजार 637 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय अजीत कुमार सिंह को कुल 17 हजार 902 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राम नारायण मंडल ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के जावेद इकबाल अंसारी को 9 हजार 270 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। राम नारायण मंडल को कुल 44 हजार 470 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जावेद इकबाल अंसारी को कुल 35 हजार 200 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के रवि कुमार सिंह को कुल 6 हजार 363 वोट मिले थे।
PunjabKesari
हाल के कुछ परिणामों का विश्लेषण करें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दबदबा रहा है। बता दें कि इस सीट पर बीजेपी (BJP) जब जेडीयू (JDU) के साथ चुनावी मैदान में थी तब भी बीजेपी की जीत हुई थी और जब जेडीयू (JDU) से अलग होकर चुनाव लड़ी तब भी बीजेपी (BJP) की ही जीत हुई। इस बार एक बार फिर से बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) एक साथ चुनाव लड़ रही है। से में यह कहा जा सकता है कि इस सीट पर NDA का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई जरूर दे रहा है, हालांकि इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि कोरोना और बाढ़ की वजह से जहां एक ओर लोगों का गुस्सा सरकार के प्रति देखने को मिल रहा है तो वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे को सही से उठा रही है। अब देखना होगा कि इस बार के चुनाव में किस पार्टी को जनता का साथ मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static