Rajya Sabha Voting : बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, 6 उम्मीदवार मैदान में

Monday, Mar 16, 2026-08:51 AM (IST)

Bihar Rajya Sabha Election 2026 : बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद सरगर्मी भरा रहने वाला है। बिहार सहित 10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों पर आज वोटिंग है। बिहार में पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चुनाव दिलचस्प हो गया है। बिहार विधानसभा के कुल 243 विधायक इन 6 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। तकनीकी रूप से एक सीट सुरक्षित करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 41 प्रथम वरीयता के वोटों की आवश्यकता होगी।राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान आज सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके तुरंत बाद, शाम 5 बजे से मतों की गणना (Counting) शुरू की जाएगी और देर शाम तक नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। 

5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में

.नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)

.नितिन नवीन (भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष)

.रामनाथ ठाकुर (केंद्रीय मंत्री)

.उपेंद्र कुशवाहा (RLM अध्यक्ष)

.शिवेश राम (भाजपा प्रदेश महामंत्री)

.एडी सिंह (राजद उम्मीदवार)

एनडीए के पास वर्तमान में 202 विधायकों का समर्थन है, जिसके आधार पर पहले चार उम्मीदवारों (नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा) की राह आसान नजर आ रही है।

पांचवीं सीट पर फंसा पेंच: 'शिवेश बनाम एडी सिंह'

बिहार विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायकों का समर्थन है। इसी आधार पर उसके चार उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि पांचवीं सीट के लिए एनडीए को तीन वोटों की कमी बताई जा रही है, जिसके कारण इस सीट पर मुकाबला कड़ा होने की संभावना है। राजनीतिक समीकरणों के आधार पर नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा की जीत तय मानी जा रही है।

'क्रॉस वोटिंग का डर

राजनीतिक गलियारों में 'क्रॉस वोटिंग' की आशंका को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि दोनों ही खेमे अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने का दावा कर रहे हैं। राजद अपने इकलौते उम्मीदवार की जीत के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के समर्थन पर बहुत अधिक निर्भर है, जिसके पांच विधायक हैं। एआईएमआईएम ने रविवार को घोषणा की कि उसके सभी पांच विधायक राज्यसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। महागठबंधन ने अपने विधायकों को राजधानी पटना के एक होटल में ठहराया है। वहीं, राजग ने रविवार को पटना में मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के आवासों पर अपने विधायकों के साथ बैठकें आयोजित कीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

static