Bihar Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत, जानिए नीतीश कुमार को कितने विधायकों का मिला समर्थन

Monday, Mar 16, 2026-09:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राज्यसभा चुनाव 2026 में सोमवार (16 मार्च) को हुए मतदान के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर ली। मतदान के दौरान विपक्षी खेमे के कुछ विधायकों की अनुपस्थिति ने चुनावी समीकरण को पूरी तरह बदल दिया, जिसका सीधा फायदा सत्तारूढ़ गठबंधन को मिला।

NDA उम्मीदवारों को मिले इतने वोट

चुनाव में NDA के उम्मीदवारों को पर्याप्त समर्थन मिला।

  • Nitish Kumar को प्रथम वरीयता के 44 वोट प्राप्त हुए।
  • Nitin Nabin को भी 44 मत मिले।
  • Upendra Kushwaha को 42 वोट मिले।
  • Ram Nath Thakur को 42 मत प्राप्त हुए।

दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार Shivesh Ram की जीत भी तय हो गई, जिससे पांचवीं सीट भी NDA के खाते में चली गई।

RJD उम्मीदवार को मिले इतने वोट

महागठबंधन की ओर से मैदान में उतरे Amarendra Dhari Singh को केवल 37 वोट ही मिल पाए। विधानसभा के निर्धारित गणित के अनुसार किसी उम्मीदवार की जीत के लिए कम से कम 41 वोटों की आवश्यकता थी।

पांचवीं सीट पर था सबसे ज्यादा रोमांच

इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा पांचवीं सीट को लेकर थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि यह सीट कांटे की टक्कर वाली होगी। इस सीट को जीतने के लिए NDA को अतिरिक्त समर्थन की जरूरत थी, जबकि महागठबंधन को भी कुछ अतिरिक्त वोट जुटाने की चुनौती थी।

विपक्ष की रणनीति और समर्थन

महागठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने अतिरिक्त समर्थन जुटाने के लिए रणनीति बनाई थी। बताया गया कि All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) के पांच विधायकों और Bahujan Samaj Party (BSP) के एक विधायक का समर्थन भी महागठबंधन को मिल गया था। संख्या बल के इस आधार पर विपक्ष को उम्मीद थी कि पांचवीं सीट उसके खाते में जा सकती है।

चार विधायकों की गैरहाजिरी से बदला खेल

मतदान के समय महागठबंधन के चार विधायक वोट डालने नहीं पहुंचे, जिससे पूरा समीकरण बदल गया।

अनुपस्थित रहने वाले विधायकों में कांग्रेस के

  • Surendra Kushwaha,
  • Manoj Vishwas,
  • Manohar Singh
  • और राष्ट्रीय जनता दल के
  • Faizal Rahman

शामिल बताए जा रहे हैं। इन चार वोटों की कमी ने महागठबंधन की उम्मीदों को झटका दे दिया।

विपक्ष के आरोप

चुनाव परिणाम के बाद विपक्षी नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने कहा कि उनके चार विधायक मतदान में शामिल नहीं हो सके और इसके पीछे की वजह पूरे राज्य को पता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में सत्ता और धनबल का इस्तेमाल किया गया। वहीं आरजेडी उम्मीदवार Amarendra Dhari Singh ने भी दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त की गई।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

राज्यसभा चुनाव के इस परिणाम के बाद राज्य की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। विपक्ष इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल बता रहा है, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन इसे अपने समर्थन का प्रमाण बता रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static