नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने जमकर काटा हंगामा

Wednesday, Jun 10, 2026-03:18 PM (IST)

पटना: बुधवार को बताया कि दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर मोहम्मदपुर गांव निवासी काशी महतो की पत्नी शिवज्योति देवी (64) के परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि पेट में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। 

आवेदन के अनुसार, नर्सिंग होम में चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन दिए जाने के बाद शिवज्योति देवी की तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। परिजन जब उन्हें पटना ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि महिला की मौत से आक्रोशित परिजन शव लेकर निजी नर्सिंग होम के पास पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static