साइकिल से घर लौटने के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिरा शख्स, हुई दर्दनाक मौत

Sunday, Aug 02, 2026-03:43 PM (IST)

Road Accident: बिहार में सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एकमा थाना क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी अभिन्द्र साह (50) साइकिल से घर लौटने के दौरान भगवान टोला तेलनिया पुलिया पर पानी भरे गड्ढे में गिर गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static