खेत में गिरा 440 वोल्ट का हाई-वोल्टेज तार: करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Friday, Jul 31, 2026-04:03 PM (IST)

Bihar News: बिहार के शेखपुरा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के उकसी गांव में खेत में धान रोपनी करने गए एक किसान की 440 वोल्ट करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उकसी गांव निवासी बिनोद महतो के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। मृतक दो सहोदर भाइयों में छोटा भाई था। मृतक के पिता ड्राइवर का कम करते हैं। 

परिजनों के अनुसार, कुंदन कुमार अन्य लोगों के साथ खेत में धान की रोपनी करने गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से गिरे हुए 440 वोल्ट के नंगे बिजली के तार के चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस जाने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई चंदन कुमार और बहनोई सूचित कुमार ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि खेत में हाई वोल्टेज का तार गिरा होने की जानकारी किसी को नहीं थी, जिससे एक मेहनतकश किसान की जान चली गई। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बाबत थाना अध्यक्ष ममता गिरी ने बताया कि परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static