सारण में बाढ़ के पानी में डूबने से 2 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
Friday, Sep 04, 2026-05:52 PM (IST)
छपरा: बिहार में सारण जिले के दरियापुर और डोरीगंज थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दरियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर जगदीश गांव निवासी अमलेश कुमार (32) की मौत हो गई।
वहीं दूसरी घटना में कोटवा रायपुर गांव निवासी भुंअर राय(40) बाढ़ के पानी से मवेशियों को बचाने के दौरान नदी की तेज धारा में बह गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों थाना की पुलिस इस मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

