सारण में दर्दनाक हादसा, 35 वर्षीय महिला को यूं खींच ले गई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Wednesday, Aug 05, 2026-03:25 PM (IST)

Chhapra Road Accident: बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई है। 

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि विशुनपुरा गांव निवासी सनोज प्रसाद की पत्नी हेंवाती देवी (35) अपने घर के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static