रात के अंधेरे में कपल के साथ बदसलूकी, युवती को बाइक से खींचकर की गंदी हरकत, हाथ जोड़ती रही पीड़िता, नहीं माने दबंग (VIDEO)

Monday, Sep 21, 2026-11:01 AM (IST)

Jamui Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो बिहार के जमुई जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक कपल के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान लड़की के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती की जाती दिख रही है। फुटेज में एक व्यक्ति युवती को पीछे से पकड़ता हुआ दिख रहा है और बाकी लोग पास में खड़े हैं। इस घटना का वीडियो आते ही लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। 

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है? 
दरअसल, 20 सितंबर से वायरल हो रहे इस वीडियो में रात के समय कुछ लोगों का एक समूह युवती और युवक को घेरे हुए दिखाई दे रहा है। उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और प्रताड़ना की जाती दिख रही है। एक व्यक्ति युवती को पीछे से पकड़ता या खींचता है, जबकि वह हाथ जोड़ती नजर आ रही है। वहीं कई अन्य लोग उनके आस-पास खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं।

हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें शामिल लोग कौन हैं...इसकी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इधर, जमुई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

 

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यूजर्स ने इस घटना को यौन उत्पीड़न बताया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने इस दृश्य को "खुली गुंडागर्दी" बताया और लिखा कि यह सिर्फ यौन उत्पीड़न नहीं बल्कि खुली गुंडागर्दी है, कि महिला का शरीर कोई संपत्ति नहीं है, और जो लोग बिना सहमति के छूते हैं, वे जानवर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static