आकाशीय बिजली का कहर, पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत; सात अन्य झुलसे

Monday, Aug 03, 2026-03:45 PM (IST)

Bihar News: बिहार के बांका जिले में शनिवार को हुई भारी बारिश के दौरान वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत हो गई, तथा सात अन्य लोग झुलस गए। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांका सदर थाना क्षेत्र की बलियामहरा पंचायत के खाबा गांव में खेत में धान की रोपनी का कार्य करा रहे ब्रह्मदेव यादव और उनके इकलौते सात वर्षीय पुत्र प्रिंस यादव की वज्रपात से मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि बांका थाना क्षेत्र के गोलहू गांव में खेत में काम कर रहे विनोद यादव की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। 

वहीं, लीलाबरान गांव में भी वज्रपात से एक अन्य व्यक्ति की मौत गई। अमरपुर थाना क्षेत्र के सालमपुर गांव में अजय महतो की भी वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, बाराहाट थाना क्षेत्र के डाफरपुर गांव में भी एक व्यक्ति की वज्रपात से मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि वज्रपात की घटनाओं में सात अन्य लोग झुलस गए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static