हलवाई की दुकान पर दर्दनाक हादसा, खौलते तेल की कड़ाही में गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

Thursday, Jul 23, 2026-10:11 AM (IST)

Banka News: बिहार में बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के रजौन बाजार स्थित एक हलवाई की दुकान में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजाबर गांव निवासी शुभम (11) अपनी मां के साथ दवा खरीदने के लिए बाजार आया था। इसके बाद वह अपने मामा के साथ रजौन बाजार स्थित एक हलवाई की दुकान पर पहुंचा। इसी दौरान दुकान पर कुछ लोगों और हलवाई के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान खौलते तेल से भरी कड़ाही का तेल शुभम पर गिर गया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और कड़ाही में जा गिरा। 

गंभीर रूप से झुलसे शुभम को उसके मामा ने तत्काल रजौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static