सारण में दर्दनाक हादसा: नगर निगम की गाड़ी से कुचलकर दूध विक्रेता की मौत

Saturday, Sep 12, 2026-02:02 PM (IST)

Chhapra News: बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मासूमगंज मुहल्ला निवासी जगदीश राय (55) दूध बांटकर घर लौट रहा था। इसी दौरान नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव को मुख्य पथ पर रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static