धनबाद में महिलाओं को डायन बताकर किया गया प्रताड़ित, 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Saturday, Mar 01, 2025-06:16 PM (IST)

धनबाद: झारखंड में धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में कुछ महिलाओं को डायन बताकर उनके साथ दुर्व्यवाहर किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि एक ही परिवार की महिलाओं को डायन बताकर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप है।

पीड़ित महिलाओं ने 16 लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं का कहना है कि आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें डायन बताया और उनके साथ मारपीट की। इस अत्याचार के बाद पीड़ित महिलाएं अपने परिवार के साथ घर छोड़कर चली गई हैं। पीड़ित महिलाएं लौटकर वापस नहीं आ रही हैं क्योंकि उनको डर है कि उन्हें फिर से प्रताड़िता किया जाएगा।

महिलाओं ने कहा कि उन्हें अपने जान का खतरा है। वे जिला प्रशासन और सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही हैं। साथ ही उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static