झारखंड में सर्दी का सितम, ठंड की वजह से 2 लोगों की मौत, आने वाले दिनों में 4-5 डिग्री तक गिर सकता है पारा

1/6/2023 5:24:29 PM

रांची: झारखंड में ठंड का कहर बरकरार है। दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ती ही जा रही है। कोहरे और धुंध से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। आने वाले 4 दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अलर्ट भी जारी किया है।
PunjabKesari
राज्य में ठंड की वजह से 2 लोगों की मौत
दरअसल, राज्य में इतनी ठंड है कि ठंड की वजह से 2 लोगों की मौत की खबर आई है। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार की रात बाजार टांड़ स्थित सर्वेश्वर धाम आश्रम के समीप शेड में पूरी रात ठंड में पड़े रहने से 42 वर्षीय हिंदू उरांव की मौत हो गई है। वहीं, इसी प्रखंड में पिछले दिनों एक अन्य व्यक्ति की भी ठंड से मौत हो गई है। इंसान ही नहीं बल्कि ठंड की वजह से फसलों को भी नुकसान हो रहा है। घने कोहरे के कारण खेतों में लगी सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान फूलगोभी, पत्ता गोभी, आलू, मटर व फ्रासबीन की फसल को हुआ है। वहीं, गोभी, आलू के पत्ते व मटर के फूल झुलस रहे हैं, जिससे कम पैदावार होने की उम्मीद है। इससे किसान काफी चिंतित हैं।
PunjabKesari
"पूरा राज्य कोहरे की चादर से लिपटा है"
वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताते हैं कि पूरा राज्य कोहरे की चादर से लिपटा है। सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो चुके हैं। पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। शाम ढलते ही हवा बहने लगती है और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static