कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बोले- महिला समूह को सशक्त कर बनाएंगे स्वावलंबी

6/14/2021 9:40:28 PM

 

रांचीः झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने सोमवार को कहा कि कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। बादल ने सोमवार को जे.ए.एम.टी.टी.सी.परिसर में कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजनांतर्गत मिनी ट्रैक्टर एवं सहयोगी कृषि यंत्र के वितरण समारोह में कहा कि इस दिशा में राज्य के 425 महिला समूह को ट्रैक्टर और रोटावेटर 80 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है, जिसकी शुरुवात रांची से की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य के किसानों से जुड़ी कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसमे बीज, खाद वितरण के साथ कृषि यांत्रिकीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रथम चरण में उत्कृष्ट महिला समूह को 425 ट्रैक्टर और रोटावेटर दे रही है। इन कृषि यंत्रों के लिए 4 लाख रुपए सरकार के द्वारा अनुदान स्वरूप दिए जा रहे हैं जबकि महिला समूह की ओर से करीब सवा लाख रुपए दिए गए हैं।

बादल ने कहा कि कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम सभी प्रखंडों में जन प्रतिनिधि की उपस्थिति में वितरित किए जायेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी चार साल में 24 लाख कृषि से जुड़े लोगों को सहायता पहुंचाने का लक्ष्य है। महिलाओं को एम्पावर करने की दिशा में छोटे छोटे महिला समूह को कृषि क्षेत्र से जोड़ा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static