"जेल में मेरे साथ 2 पुलिस कर्मियों ने किया रेप", महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को चिट्ठी लिख की कार्रवाई की मांग

Friday, May 17, 2024-01:37 PM (IST)

Khunti: झारखंड के खूंटी जेल में एक महिला कैदी ने जेल में तैनात 2 पुलिसकर्मियों पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को चिट्ठी भी लिखी है।

महिला कैदी ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि वह लुधियाना की रहने वाली है। उसका पुश्तैनी मकान झारखंड के खूंटी जिला में है। अफीम तस्करी के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल में बंद किया गया था, फिलहाल वह खूंटी के जेल में बंद है। महिला कैदी ने लिखा है कि जेल से छोड़ने के बहाने जेल जमादार और कारापाल ने उसके साथ करीब 1 महीने तक रेप किया है। जब महिला प्रेग्नेंट हो गई तो उसे जेल में रखने की धमकी देकर चुप रहने को भी कहा गया था।

महिला का कहना है कि इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया गया। महिला का कहना है कि खूंटी जेल में तैनात कारापाल और जमादार कई सालों से तैनात हैं। दोनों ही महिलाओं कैदी को अश्लील वीडियो दिखाते हैं और उनके साथ गलत हरकत करते हैं। इस चिट्ठी के जरिए महिला ने दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ-साथ जेल आईजी, उपायुक्त खूंटी और गृह विभाग को भी प्रतिलिपि करते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला ने लिखा है कि वह यह पत्र एक दूसरी महिला कैदी के हाथों भिजवा रही रही है, जो कि जेल से छूटने वाली है। वहीं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static