चतरा में सात किलोग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

11/29/2020 12:21:06 PM

 

चतराः झारखंड में चतरा जिले के सदर थाना पुलिस ने शनिवार को सात किलोग्राम अफीम के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा को मिली सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान दोनों तस्करों की गिरफ्तारी चतरा-रांची मुख्य पथ उच्च पथ संख्या 99 पर स्थित शहर के किशुनपुर ईलाके के न्यू पेट्रोल पम्प के समीप से हुई है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने सात प्लास्टिक के पैकेट में अलग-अलग बंद सात किलोग्राम गीला अफीम के अलावे तस्करी में प्रयुक्त एक कंटेनर गाड़ी भी जप्त किया गया है। गिरफ्तार तस्कर गाड़ी में छिपाकर अफीम के खेप को ले जाने की फिराक में जुटे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static