इस बार मोदी के 400 पार लक्ष्य को पूरा करना है ताकि देश का विकास हो सके: पूर्व BJP विधायक

4/16/2024 2:56:24 PM

पलामू: पलामू लोकसभा चुनाव को लेकर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के गढ़वा विधान सभा के संयोजक सह पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

तिवारी ने आरोप लगाते हुए बोला कि झामुमो आदिवासी की हित की बात करता है, लेकिन इसके मंत्री आदिवासियों के जमीन को लूटने में लगे है। इसके चलते मंत्री ने हमारे ऊपर कई केस किया है, लेकिन हम गाय बैल नहीं चुराए है। गरीबों की लड़ाई लड़ते है जो लड़ाई लड़ता है उसी पर केस होता है। तिवारी ने झारखंड के पेयजल मंत्री को जमकर आड़े हाथों लिया।

तिवारी ने कहा कि गरीबों का विकास नहीं करके अपने विकास करने में लगी हुई है। वहीं तिवारी ने झारखंड के 14 सीट पर जीतने का दावा किया है। कार्यकर्ता को चुनावी टिप्स देते हुए तिवारी ने कहा कि इस बार लोकसभा पलामू संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बी डी राम को रिकॉर्ड मत से विजयी बनाना है और मोदी के 400 पार लक्ष्य को पूरा करना है ताकि देश का विकास हो सके। यह मोदी की गारंटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static