दुधमुंही बच्ची को बचाने के लिए जहरीले सांप से भिड़ गई मां, 3 बार डंसा, फिर...

Monday, Nov 07, 2022-06:20 PM (IST)

रामगढ़: दुनिया में एक मां का रिश्ता होता है जो सच्चा होता है। मां अपने बच्चों के लिए मौत से भी लड़ सकती है। ऐसा ही मामला झारखंड के रामगढ़ जिले से आया है। जहां एक मां अपनी दुधमुंही बच्ची को बचाने के लिए एक जहरीले सांप से भिड़ गई। वहीं, इस घटना में सांप ने मां को 3 बार डंसा है।

बच्ची को बचाने के लिए सांप के ऊपर लेटी मां
मामला भुरकुंडा नलकारी नदी तट का है। यहां सरिता देवी नामक महिला अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ नदी में स्नान करने गई थी। इस दौरान सरिता देवी ने बच्चे को नदी से दूर बिठा रखा था तभी एक सांप बच्ची की ओर आया, जिसे देख बच्ची चीखने लगी तभी मां बच्ची के पास पहुंचकर मौजूद सांप पर ही लेट गई। सांप ने उसे 3 बार काटा, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई और उसने अपनी बच्ची को सांप से बचा लिया। आनन-फानन में घायल सरिता को सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static