Jharkhand Weather Alert: धूप नहीं, अब मानसून की बारी! रांची और आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट, इस दिन आएगा Monsoon

Sunday, May 25, 2025-11:36 AM (IST)

Jharkhand Weather: झारखंड में आज यानी रविवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार झारखंड में मानसून जल्दी यानी 3 से 5 जून के बीच दस्तक दे सकता है। वहीं, बता दें कि इस बार तय समय अनुसार मानसून 16 दिन पहले ही भारत में पहुंच चुका है। केरल तमिलनाडु, कर्नाटक और मिजोरम में मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून अब उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा और आने वाले दिनों में झारखंड में प्रवेश कर जाएगा।

राज्य के कुछ जिलों में भी बीते 24 घंटों में बारिश हुई है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static