झारखंड में मौसम को लेकर Yellow Alert, इस तारीख तक होगी बरसात; जानें ताजा Weather Update

Tuesday, May 20, 2025-09:17 AM (IST)

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 24 मई तक हल्की बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी की गति से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए यह येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने 23 और 24 मई को भी राज्य के कई स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 

पलामू में प्रचंड गर्मी का कहर, पारा 42 डिग्री के पार

पिछले दो दिनों से राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश होने से तापमान में पांच-छह डिग्री की गिरावट हुई है। हालांकि राज्य के पलामू इलाके में अभी प्रचंड गर्मी है। इस इलाके में तापमान 42 डिग्री के पार है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में गर्मी में कमी है।इन इलाकों में तापमान 34-35 डिग्री के आसपास है। 

बता दें कि सोमवार को रांची में मौसम साफ रहा। बीच-बीच मे बादल छाए रहे और मध्यम दर्जे की हवाएं चली। रांची में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री, जमशेदपुर में 34.5, डाल्टेनगंज में 42.2 बोकारो में 34.5 और चाईबासा में तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static